लखनऊ चौक पुलिस टीम द्वारा एक शातिर वांछित अभियुक्त को 24 घण्टे में किया गया गिरफ्तार



लखनऊ में चौक पुलिस द्वारा एक शातिर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। आपको बता दे कि, कार्यवाही श्रीमान पुलिस आयुक्त लखनऊ एवं श्रीमान संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध महोदय के आदेशानुसार अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही एवं वांछित अभियुक्तो के विरूद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में श्री शिवासिम्पी चनप्पा, पुलिस उपायुक्त पश्चिमी कमिश्ररेट लखनऊ, श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी तथा श्री इन्द्र प्रकाश सिंह सहायक पुलिस आयुक्त चौक कमिश्नरेट लखनऊ के मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक श्री प्रशान्त कुमार मिश्रा द्वारा दिये गये आदेशों -निर्देशो का पालन कराये जाने हेतु थाना चौक पुलिस टीम द्वारा दिनांक: 28/01/2023 को समय 11:40 बजे कुडिया घाट के पास से मुखबिर सुचना, अभियुक्त ज्ञान सिंह पुत्र राम विलास यादव निवासी ग्राम कुशमौरा थाना काकोरी जनपद लखनऊ। 
उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 18/2023 धारा 376 भा0द0वि0 पंजीकृत है।

अपराध का संक्षिप्त विवरण:-
अभियुक्त द्वारा मानसिक कमजोर महिला के साथ बलात्कार करना। अभियुक्त गण का नाम पता, ज्ञान सिंह पुत्र राम विलास यादव निवासी ग्राम कुशमौरा थाना काकोरी जनपद लखनऊ उम्र करीब 26 वर्ष, जो बिजली मिस्री का कार्य करता है। 

अपराधिक इतिहास:-
1 मु0अ0स0 18 / 2023 धारा 376 आईपीसी चौक कमिश्नरेट लखनऊ।
गिरफ्तार कर्ता टीम का विवरण-
1- निरीक्षक श्री संजीव कुमार थाना चौक कमिश्नरेट लखनऊ।
2- कां) ज्ञानेश कुमार थाना चौक कमिश्नरेट लखनऊ।
3-का0 नीरज कुमार थाना चौक कमिश्ररेट लखनऊ।
4 हे0का0 चालक आलोक सचान थाना चौक कमिश्ररेट लखनऊ।

रिपोर्ट- समीर खान

Post a Comment

Previous Post Next Post