सड़क सुरक्षा माह के 25वें दिन चलाया गया जागरुकता अभियान


सड़क सुरक्षा महा की 25 वे दिन चलाया गया जागरुकता अभियान

 इटावा - 5 जनवरी से 4 फरवरी 2023 तक मनाए जाने वाले सड़क सुरक्षा माह के 25वें दिन टेंपो चालक, ई रिक्शा चालक एवं यात्रियों की जनजागरूकता के लिए रोडवेज बस स्टैंड परिसर में एवं रेलवे स्टेशन परिसर में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। 

रोडवेज बस स्टेशन परिसर में सेवा प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम इटावा एस के नागर ने बताया की दो पहिए वाहन से जाएं तो बिना हेलमेट के ना निकले और यदि चार पहिया वाहन चला रहे हैं तो सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करें साथ ही साथ यातायात संकेतों का पालन करें। अपने परिवार में अवयस्क बच्चों को किसी भी दशा में बाइक न चलाने दें। 

हमें स्वयं जागरूक होकर सड़क दुर्घटना में सड़क दुर्घटनाओं को कम करना होगा। यातायात प्रभारी राजकुमार ने शर्मा कि सड़क के संकेतकों पालन करने और सुरक्षित यात्रा करने के लिये जागरूक किया। एआरटीओ ब्रजेश कुमार ने सड़क पर वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियां नियंत्रित गति सीमा में वाहन को चलाने के लिए जागरूक किया और अपने मस्तिष्क को संतुलित रखते हुए दवा अथवा शराब के नशे में वाहन कभी नही चलाने के संबंध में जागरूक किया। क्षेत्रीय प्रबंधक बी .के. अग्रवाल ने जनमानस को गुड सेमेरिटन के संबंध में जानकारी दी। 


रिपोर्ट : संजीव भदौरिया ब्यूरो चीफ इटावा

Post a Comment

Previous Post Next Post