सहकारी समिति की 258 एकड़ जमीन खुर्द बुर्द की गई



      लखीमपुर खीरी - तहसील लखीमपुर के उपनिबंधक कार्यालय में बैनामा करने में भारी अनियमितता प्रकाश में आई है। तहसील क्षेत्र में 55 एकड़ जमीन के 9 फर्जी बैनामे हो गए है। जमीन बेचने वाले का नाम ही खतौनी में दर्ज नही था। एसडीएम लखीमपुर श्रद्धासिह ने सजगता से जांच की। 

समिति के पूर्व सचिव सरदूल सिंह  की शिकायत के बाद  5 बैनामा के आधार पर दाखिल खारिज करने की याचिका को तहसीलदार ने खारिज कर दिया है। जिससे  हड़कंप मच गया हैं। 4 प्लाट  का नायब तहसीलदार लखीमपुर की कोर्ट में दाखिल खारिज का मामला लम्बित है। यह भूमि चौभाल सहकारी समिति , बसैगापुर पश्चिम ब्लाक व तहसील लखीमपुर की थी।

 बैनामा करने वाले समिति के सदस्य तक नही है। सदस्य को भी बेंचने का अधिकार नही था। घपले के पीछे कोई बड़ा हाथ है।इसके अलावा इसी तरह 203 एकड़ का बैनामा किया गया। इसका तहसील लखीमपुर में दाखिल खारिज भी हो गया है। 258 एकड़ भूमि की मौजूदा कीमत करीब 50 करोड़ है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा है कि जांच में जो दोषी होगा उसे बख्शा नही जाएगा।

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल


Post a Comment

Previous Post Next Post