आज दिनांक 29.01.2023 को थाना मैलानी के संसारपुर चौकी के पास ग्राम ढाकनपुर और लाह्लापुर के बीच में हाईवे के किनारे गन्ने के खेत में एक मानव के अवशेष की सूचना खेत स्वामी मूलचंद पुत्र बाबू राम निवासी ग्राम ढाकनपुर थाना मैलानी जिला खीरी के द्वारा समय 14.50 बजे दी गई मौके पर पहुंचा जहां पर मानव अवशेष का सिर धड़ से अलग और धड़ के अवशेष कुछ दूरी पर मिला हैं जो दोनों जगह अलग-अलग पड़े हुए हैं।
शव के कपड़े प्राप्त हुए हैं जो अलग-अलग जगहों पर गन्ने के खेत में पड़े हैं लोअर और पैंट कुछ दूरी पर पड़ा है तथा शर्ट और स्वेटर के अंदर धड़ की हड्डियां पड़ी हुई हैं अज्ञात शव की पहचान अभी नहीं हो पाई है तथा फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड को सूचना देकर मौके पर बुलवाया गया अज्ञात शव के संबंध में आसपास के थानों को शिनाख्त हेतु सूचित किया गया है और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर मोर्चरी खीरी भेजा जा चुका है।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

Post a Comment