बरेली: घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म,चीख-पुकार सुनकर जागे परिजनों ने आरोपी को पकड़ा


खबर जनपद बरेली से घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म,चीख-पुकार सुनकर जागे परिजनों ने आरोपी को पकड़ा

आपको बताते चलें नवाबगंज के एक गांव में चौकीदार का बेटा रात के अंधेरे में एक किशोरी के घर घुस गया कमरे में चारपाई पर सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म किया किशोरी के जोर-जोर से चीखने पर किशोरी के परिजनों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया जिसकी शिकायत किशोरी के परिजनों ने आरोपी के परिजनों से की तब आरोपी के परिजनों ने किशोरी के परिजनों की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया घटना की रिपोर्ट किशोरी के पिता की ओर से थाना हाफिजगंज में कराई गई। 

थाना हाफिजगंज क्षेत्र के एक गांव में एक ग्रामीण अपने परिवार के साथ रहता है वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है उसके पड़ोस में ही गांव का चौकीदार रहता है शुक्रवार की रात चौकीदार का बेटा इमरान दीवार कूदकर किशोरी के घर में घुस आया और कमरे में सो रही उसकी किशोरी को दबोच लिया और दुष्कर्म किया किशोरी के शोर मचाने पर दौड़े परिजनों ने आरोपी को घर में पकड़ लिया जिसकी शिकायत उन्होंने आरोपी के घर जाकर इमरान की शिकायत की इमरान के परिजनों ने किशोरी के परिजनों को जमकर पीटा। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया घटना की रिपोर्ट किशोरी के पिता की ओर से थाना हाफिजगंज में दर्ज कराई गई। 

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post