बरेली: स्वच्छता अभियान की उड़ाई धज्जियां, फैली गंदगी से जीना हुआ दुश्वार, सफाई करने नहीं आते कर्मचारी


खबर जनपद बरेली से स्वच्छता अभियान की उड़ाई धज्जियां, फैली गंदगी से जीना हुआ दुश्वार, सफाई करने नहीं आते कर्मचारी                       

आपको बताते चलें कि बरेली के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला माली में फैली गंदगी से जीना हुआ दुश्वार, नालियां है सब चोक, सफाई करने नहीं आते कर्मचारी, जानकारी के अनुसार  मोहल्ला माली निवासी सतीश कुमार गंगवार ने बताया उनके मोहल्ले और घर के आसपास मार तमाम गंदगी फैली पड़ी है, और नालियों की साफ सफाई न होने के कारण नालियों में कूड़ा करकट और कीचड़ भरी पड़ी है, जिस कारण नालियां (चोक)बन्द हो गई है, उसका गन्दा पानी लोगों के घरों में जा रहा है।

 इसी कारण उसकी बदबू से जीना दुश्वार हो गया है, सतीश कुमार गंगवार, महावीर सिंह, नेकपाल शर्मा, सतीश चन्द, मनोज, सुमित गंगवार आदि मोहल्ले के अन्य लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय में जाकर शिकायत कर साफ़ सफाई कराने की मांग की, उसके बाद भी नगर पंचायत का कोई सफाई कर्मचारी सफाई करने नहीं आया, जिससे मोहल्ले में आक्रोश व्याप्त है, सतीश गंगवार ने बताया उनके पुत्र का 7 दिन पूर्व बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी, जिसका दसवां संस्कार होना है, जिसमें काफी मेहमान एकत्र होंगे, जिसके चलते मजबूरी में खुद साफ सफाई करनी पड़ी, इसी तरह मोहल्ला साहूकारा निवासी किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर महावीर सिंह ने भी मोहल्ला साहुकार में फैली गंदगी और सफाई कर्मचारी द्वारा सफाई ना करने का आरोप लगाया, जबकि देश के प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान के तहत करोड़ों रुपए पास करते हैं और यहां साफ-सफाई का कोई किसी को ध्यान नहीं है। 

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post