खबर जनपद बरेली से जगह जगह सांस्कृतिक सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन
आपको बताते चलें कि भारतीय गणतंत्र के 74 वें दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, दीप प्रज्वलन समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिर्वत अपर जिलाधिकारी प्रशासन लक्ष्मी शंकर सिंह, मेजर सुशील कुमार सक्सेना,स्वाति अग्रवाल( शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फरीदपुर ) डॉक्टर महेश चौधरी, कृष्ण बलराम अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके उपरांत कार्यक्रम की रूपरेखा एवं स्वागत सांस्कृतिक सामाजिक आयोजन समिति के संरक्षक मेजर सुशील कुमार सक्सेना ने किया, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि देश की एकता और अखंडता हमें बनाए रखना है।
आज के शुभ अवसर पर हम सब यह संकल्प लें कि देश को प्रगति के पथ पर ले जाएंगे तथा राष्ट्रीय विरोधी तत्वों को समाज में पनपने नहीं देंगे हम सब का यह दायित्व है, हमारी जो सामाजिक धरोहर है उसको सुरक्षित रखें तथा अपने संविधान की रक्षा करें। समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिर्वत अपर जिलाधिकारी प्रशासन लक्ष्मी शंकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमें राष्ट्र को उन्नति के शिखर पर ले जाना है और इसमें सबसे बड़ा योगदान देश के युवा दे सकते हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिलता है और प्रतियोगिता में स्थान पाना उतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना कि प्रतिभाग करना। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के-सी-एम-टी के एम-डी डॉ विनय खंडेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मुझे यह देखकर अपार हर्ष हो रहा है कि फरीदपुर के समस्त विद्यालयों ने उच्च कोटि के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया है। अतिथि स्वाति अग्रवाल ( शाखा प्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया फरीदपुर ) ने अपने संबोधन में कहा के छात्र छात्राओं को मैं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देती हूं कि यह भविष्य में भी इसी प्रकार कार्यक्रम में प्रतिभाग करें और अपने विद्यालय एवं अपने देश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में नीलकमल साड़ी संसार बरेली के प्रोपराइटर वीरेंद्र खंडेलवाल जी ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। सभी विजई प्रतिभागियों को स्वर्गीय विवेक कुमार अग्रवाल जी की स्मृति में पुरस्कृत किए गया। निर्णायक मंडल में राजेश कुमार गौड़ एवं कार्यक्रम का संचालन रविंद्र कुमार मिश्रा ने किया जोकि अधिकारी आकाशवाणी केंद्र बरेली, कमल सक्सेना,डॉक्टर जेबा खान एवं नैंसी अग्रवाल ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम को ब्रह्मा शंकर गुप्ता, विजय बहादुर गौड़, सर्वेश कुमार अग्रवाल, सत्यदेव शास्त्री, इंजीनियर अजीत सक्सेना, साबिहुददीन, अनूप कुमार गुप्ता, CA राहुल अग्रवाल, संचित गुप्ता, डॉ नियाज़ी ने संबोधित किया। समिति के अध्यक्ष डॉ महेश कुमार चौधरी ने आभार व्यक्त किया।अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष कृष्ण बलराम अग्रवाल ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समस्त विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं उनके शिक्षक तथा आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment