इटावा - आज उ0 प्र0 उधोग व्यापार मन्डल लाइन पार इटावा का गठन फ्रैन्डस कालोनी में मां पीताम्बरा मेरिट होम में जिलाध्यक्ष अनन्त प्रताप अग्रवाल की उपस्थिति में हुआ.
श्री सतेन्द्र मिश्रा ( सचिन) को लाइन पार व्यापार मन्डल का अध्यक्ष तथा उन्होनें अपनी टीम में श्री देवेन्द्र शुक्ला जी, श्री नितिन कुशवाह जी, श्री जितेन्द्र चौहान जी, श्री आनन्द दीक्षित जी को अपनी कमेटी मे रखा है. पूर्व से श्री पुष्पेन्द्र गुप्ता जी उपाध्यक्ष व श्री सनी राठौर महामंत्री हैं.
अनन्त अग्रवाल ने बताया कि लाइन पार क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सतेन्द्र मिश्रा ने कहा कि शीघ्र एक सक्रिय व जुझारू व्यापारियों को जिनके पास संगठन को समय देना का समय होगा उनको संगठन से जोडकर एक लाइन पार में मजबूत व्यापारियों का संगठन खडा करेगे.
व्यापार मन्डल के जिलाध्यक्ष अनन्त अग्रवाल व जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव ने जिले के संगठन में विस्तार कर काफी बर्षो से सामाजिक, राजनैतिक व व्यापारिक क्षेत्र मे कार्य कर रहे श्री प्रवीन पचौरी को जिला उपाध्यक्ष बनाकर तथा श्री मुनेश सिह बघेल को प्रदेश सचिव बनाकर माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकुन्द मिश्रा जी को संस्तुति के लिये भेजा है . निश्चित लाइन पार क्षेत्र में सक्रिय संगठन के गठन से इटावा शहर व जिले के व्यापारियों को समस्याएं हल कराने में सहयोग मिलेगा.
आज कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष रविशंकर अग्रवाल, जिला मंत्री मनीष गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष गोविन्द दुवे,युवा जिला महामंत्री प्रत्यूष वर्मा, जिला उपाध्यक्ष बाचास्पति दुवे, नगर महामंत्री राम मनोहर दीक्षित, नगर उपाध्यक्ष रामकुमार दुवे, नगर उपाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, जिला मंत्री आदरणीय शिव मंगल सिह भदौरिया ने सभी नव नियुक्ति पदाधिकारियों को बधाई दी और उनसे अपेक्षा की कि उनके जुडने से व्यापार मन्डल परिवार बढा.।
रिपोर्ट संजीव भदोरिया ब्यूरो चीफ इटावा

Post a Comment