पीलीभीत बस्ती हाईवे से हटवाया गया अवैध अतिक्रमण
धौरहरा खीरी - तहसील धौरहरा क्षेत्र के पीलीभीत बस्ती हाईवे पर स्थित सिसैया चौराहे पर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाने के लिए राजस्व विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई।
नोटिस के बाद भी दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण न हटाने पर जेसीबी लेकर पहुंचे उपजिलाधिकारी धौरहरा धीरेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारी धौरहरा प्रीतम पाल सिंह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धौरहरा विवेक कुमार उपाध्याय ,थानाध्यक्ष खमरिया शिवाजी दुबे व थाना अध्यक्ष ईसानगर पंकज त्रिपाठी व भारी पुलिस बल के साथ मिलकर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया गया। जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
शनिवार को जेसीबी द्वारा सिसैया चौराहे पर पीलीभीत बस्ती हाईवे की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया गया। उप जिलाधिकारी धौरहरा धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को पहले भी नोटिस दी जा चुकी थी लेकिन दुकानदारों द्वारा अनदेखी करते हुए अतिक्रमण नहीं हटाया गया। और मजबूरन बुलडोजर से अतिक्रमण हटाना पड़ा।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

Post a Comment