लखीमपुर खीरी - विकास खण्ड बिजुआ के कस्बा पडरिया तुला आर्यावर्त बैंक में मंगलवार को ग्राहकों को पैसे जमा ओर निकासी के लिए घण्टो इंतजार करना पड़ा फिर भी वह खाली हाथ घर को गए,मुड़ियाहेम सिंह निवासी मेहंदी हसन ,अखिलेश चौरासिया सुबह से पैसे निकालने के लिए लाइन में लगे थे मगर कर्मचारी टाल मटोली कर रहे थे धीरे धीरे बैंक का समय पूर्ण हो गया और उन लोगो से अगले दिन के लिए बोल दिया गया। पिछले काफी समय से पडरिया तुला आर्यावर्त बैंक की काफी शिकायते मिल रही थी ग्रहकों से कि बैंक कर्मी काफी अभद्र भाषा इस्तेमाल करते है और बैंक से धक्का मार कर बाहर निकाल देते है।
अगर कोई सवाल जवाब करे उनसे तो काफी अभद्र भाषा का प्रयोग करते है। मंगलवार को एकबार फिर वही रवैया अपनाया गया, जिसकी सूचना स्थानीय संवाददाता को दी गई। जो मौके पर जॉकर देखा तो कर्मचारियों का व्यवहार ग्राहकों के प्रति काफी गलत था, हद तो तब हो गयी जब एक कर्मचारी बैंक में लूडो खेलते नजर आए जिसपर कुछ जागरूक लोगो ने उसका विरोध किया तो बैंक कर्मचारी बोले तुमको जो करना हो कर लो हमारा कुछ नही होगा। यह सब दृश्य एक वीडियो में कैद हो गया।
इन सब घटनाओं के बीच बैंक में कोई भी पुलिस विभाग का व्यक्ति मौजूद नही था, अब देखना यह होगा कि सक्षम अधिकारी ऐसे लोगों पर कब कार्रवाई करते हैं या ऐसे ही पदोन्नति देते रहेगे इन भृष्ट कर्मचारियों को।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

Post a Comment