खबर जनपद बरेली से प्रेग्नेंट महिला को बरेली ले जा रही 108 एंबुलेंस बिजली के टकराई बाइक से जा टकराई चार लोग गंभीर रूप से घायल
आपको बताते चलें थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव झादा के रहने वाला रवि की पत्नी अंजलि की डिलीवरी कराने के लिए फतेहगंज पूर्वी लाया जिसके चलते सीएससी पर भर्ती कराया गया जहां उसे डॉक्टरों ने बरेली जिला अस्पताल को रेफर कर दिया।परिजनों ने 108 एंबुलेंस के द्वारा फतेहगंज पूर्वी सीएससी से जिला अस्पताल को लेकर जा रहे थे जिसमें ड्राइवर दीपू और एएमटी ड्राइवर के पास बैठा था।
परिवार के रवि,सविता,अंजली बसंती 4 लोग एंबुलेंस के अंदर बैठे हुए थे एंबुलेंस जैसे ही जेड गांव के पास पहुंची तभी गाड़ी बचाने के चक्कर में एंबुलेंस बिजली के पोल से टकरा गई जिसमें चालक सहित आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment