गर्ल फ्रेंडो को महंगे गिफ्ट देने के लिए करते थे वाहनो की चोरी
इटावा - इटावा जनपद के तेज तर्रार एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में एसपी सिटी कपिल देव सिंह और सीओ सिटी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में एसओजी टीम,सर्विलांस टीम और इकदिल पुलिस ने अंतर्राज्यी बड़े वाहन चोर गैंग का खुलासा किया है इटावा पुलिस की कई थानों की टीम ने आज अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का खुलासा किया पुलिस ने 11 शातिर वाहन चोर सहित कई वाहन भी बरामद किए है पुलिस ने गैंग के सरगना सहित 11 लोगों को दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों सहित गिरफ्तार किया है पुलिस ने इटावा,औरैया,मैनपुरी जनपद से लूटे गए कई वाहन बरामद किए है लूटी गई दो कार और लूट में प्रयुक्त दो असलाह सहित लूटी हुई तीन मोटरसाइकिल और लूट में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल को भी बरामद किया है लुटेरों के पास से 3 अवैध तमंचा, 3 जिंदा कारतूस बरामद किए है।
वाहन चोर गैंग इटावा, मैनपुरी औरैया सहित कई अन्य जनपदों में घटनाओं को देते थे अंजाम अपनी गर्ल फ्रैंडो की मांगों को पूरा करने के लिये करते थे लूट की वारदात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सभी टीम को बधाई के साथ 25000 रूपये के नगद पुरुस्कार की घोषणा की है ।
रिपोर्ट संजय भदोरिया ब्यूरो चीफ इटावा

Post a Comment