असम के जोरहाट में बाजार में लगी भीषण आग, 150 दुकानें जलकर हुई खाक-Video

 


पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है क्योंकि सभी दुकानें बंद थीं और मालिक और कर्मचारी अपने घरों के लिए रवाना हो गये थे. उन्होंने कहा कि आग में नष्ट हुई ज्यादातर दुकानें कपड़े और किराना की थीं.

 



असम में जोरहाट जिले के एक बाजार में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 150 दुकानें जलकर खाक हो गईं. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि जोरहाट शहर में स्थित चौक बाजार में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 25 गाड़ियां लगी हुई हैं. पुलिस के अनुसार दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है क्योंकि सभी दुकानें बंद थीं और मालिक और कर्मचारी अपने घरों के लिए रवाना हो गये थे. उन्होंने कहा कि आग में नष्ट हुई ज्यादातर दुकानें कपड़े और किराना की थीं.


Post a Comment

Previous Post Next Post