इटावा- उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उ.प्र. के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं जिला महामंत्री आकाशदीप जैन,जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी ने जनपद के सभी जिला,शहर,कस्बा एवं फ्रन्टल संगठनों के पदाधिकारियों से अपील करते हुये अवगत कराया है कि 'व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ' की बैठक दिनांक 16 फरवरी 2023 दिन गुरुवार को अपराह्न 1 बजे से पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में होगी, जिसमें जनपद के सभी थानाध्यक्ष एवं सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे।सभी पदाधिकारियों की उक्त बैठक में उपस्थित अनिवार्य है।समय से बैठक में उपस्थित होने का कष्ट करें,साथ ही पुलिस से सम्बंधित कोई शिकायत हो वह लिखित प्रार्थना पत्र अवश्य लाएं जिससे उस समस्या का समाधान करवाया जा सके।
रिपोर्ट - संजीव भदोरिया ब्यूरो चीफ इटावा


Post a Comment