गौतस्करों के खेमे में बरेली पुलिस का खौफ, प्रतिदिन होती है कई गौतस्करों से मुठभेड़, आज फिर 2 घायल

खबर जनपद बरेली से गौ तस्करों पर चलाये जा रहे अभियान अब तक बरेली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, प्रतिदिन होती है गौ तस्करों से मुठभेड़

 आपको बताते चलें आज 16 फरवरी 2023 को सुबह तड़के गस्त करने के दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बहगुल नदी के किनारे कुछ गौ तस्करों योजना बना रहे हैं सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम को देख गौ तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक सिपाही बॉबी कुमार एवं दोनों घायल शातिर गौ तस्कर थाना हाफिजगंज के हैं जिसमें एक का नाम मोहिसिन एवं दूसरे का नाम राशिद है ।


यह दोनों शातिर बरेली के थाना हाफिजगंज के शातिर गौ तस्कर है जबकि इन दोनों पर गौ तस्करों पर गौकशी के मामलो के साथ अन्य धाराओं पर लगभग आधा दर्जन से अधिक मुकदमा पंजीकृत हैं। फिर भी दोनों शातिर तस्कर गोकशी करने से मान नहीं रहे हैं इसीलिए बरेली पुलिस बहुत ही कड़ी शक्ति से अपराध एवं अपराधियों के प्रति चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत ऐसे गौ तस्करों को सलाखों के पीछे भेजने का कार्य कर रही है।




पिछले कई दिनों से शातिर गौ तस्करों से मुठभेड़ के दौरान कई तस्करों को जेल भेजने का कार्य किया जा चुका है जबकि दोनों साथियों के पास नाजायज तमंचे एवं गोकशी से संबंधित सामान मिला है। दोनों को जेल भेजा गया है। 

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post