खबर जनपद बरेली से गेट संख्या 352-C/T-3 पर आए दिन लगता है लंबा जाम,जन प्रतिनिधियो का कोई नही है ध्यान,आसपास के ग्रामीणों को होती है काफी असुविधा
आपको बताते चलें बरेली जनपद के कस्बा फरीदपुर के रेलवे फाटक संख्या 352-C/T-3 पर लंबा जाम लगा रहना यह तो प्रतिदिन का नियम हो गया है जबकि फरीदपुर के आसपास के कई गांव के ग्रामीणों का आना जाना फरीदपुर में लगा रहता है जबकि आस पास के ग्रामीणों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है कहे तो किससे कहें क्या कहें।
जनप्रतिनिधियों का इस ओर कोई भी ध्यान नहीं है। फाटक बंद होने पर तो जनप्रतिनिधि भी लंबी-लंबी कतारों में लगे रहते फिर ग्रामीणों का क्या वो अपने आप में कसमसा कर रह जाते हैं जबकि चुनाव से पहले बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं लेकिन वह दावे निष्फल हो जाते हैं जब फाटक एक बार बंद हो जाता है तो कम से कम 4-6 ट्रेनों को पास करने के बाद ही खुलता है।
जबकि शाहजहांपुर की ओर से आने वाले बड़े वाहन, बदायूं जाने के लिए बुखारा रोड से बदायूं को निकलने की इच्छा रखते हैं परंतु फाटक पर लंबे जाम को देखकर हताश होकर फरीदपुर रेलवे फाटक पर रुके रहते हैं और ट्रकों का रुकना ग्रामीणों को काफी संकट का सामना करना पड़ता है।
रिपोर्ट - आचार्य संजीव कुमार मिश्रा

Post a Comment