खबर जनपद बरेली से आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे बरेली, 3 दिन के प्रवास पर अलग-अलग कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा, मीडिया को प्रवेश नहीं दिया गया
आपको बताते चलें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत 3 दिन के प्रवास पर आज बरेली में पहुंचे हैं वह अपने बरेली प्रवास के दौरान अलग-अलग कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे अभी तक कार्यक्रम के अनुसार उनके कार्यक्रम में मीडिया को प्रवेश नहीं दिया गया है अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद वह 20 फरवरी को बरेली से लखनऊ के लिए रवाना होंगे उनके कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रखी गई है 20 फरवरी को बरेली से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
बरेली के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक पदाधिकारी ने बताया कि डॉ मोहन भागवत का शताब्दी वर्ष कार्यक्रम पर अत्याधिक फोकस है। और वह आज शुक्रवार और शनिवार डोहरा रोड स्थित जीआरएम स्कूल के पावन परिसर में प्रमुख कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। एवं रविवार सुबह से कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम होगा जिसमें महानगर व जिला के कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।
आसपास के 14 जिलों के स्वयंसेवक होंगे शामिल शुक्रवार को स्कूल परिसर में शाखा के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम प्रारंभ हो गया है। आज प्रांतीय बैठक हुई जिसमें प्रांत प्रचारक, सह प्रांत प्रचारक,प्रांत कार्यवाह, सह कार्यवाह, प्रांत प्रचार प्रमुख ,क्षेत्रीय दायित्ववान स्वयं सेवकों से संवाद हुआ। मोहन भागवत के इस कार्यक्रम में ब्रज प्रांत के बरेली,पीलीभीत, बदायूं, मथुरा,कासगंज,अलीगढ़, आगरा, शाहजहांपुर समेत 14 जिलों के स्वयंसेवक बुलाए गए हैं पूरे दिन में 6 सत्रों में अलग-अलग विषयों पर चर्चा होगी। 1
9 फरवरी को कुटुंब प्रबोधन होगा जिसमें आस पास के स्वयंसेवक भारी मात्रा मे एकत्रित होने के साथ साथ आर एस एस के प्रमुख के साथ होने वाली बैठकों में उत्तराखंड के सभी प्रांत प्रचारक व प्रमुख शामिल होंगे।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment