नवविवाहिता के 3 हत्यारोपी गए जेल ,मायके वालों की तहरीर पर हुआ था मुकदमा दर्ज, पुलिस ने आनन-फानन में लिया था हिरासत में


खबर जनपद बरेली से नवविवाहिता के 3 हत्यारोपी गए जेल,मायके वालों की तहरीर पर हुआ था मुकदमा दर्ज,पुलिस ने आनन-फानन में लिया था हिरासत में

आपको बताते चलें कि फरीदपुर नगर के मोहल्ला परा में बीते तीन दिन पूर्व नवविवाहिता की फांसी पर लटकने से मौत हो गई थी।  

मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर ससुरालियो में 9 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया था जिनसे पूछताछ के बाद गुरुवार को जेल भेज दिया। 

आपको बता दे जिला बरेली के किला छावनी निवासी वेद प्रकाश मिश्रा ने अपनी बेटी पूजा 26 वर्षीय का विवाह 20 जून 2022 को नगर के मोहल्ला परा निकट मौनी महादेव मंदिर निवासी मुंनन पांडे उर्फ योगेश पांडे के बेटे रोहित पांडे से अपनी सामर्थ्य के अनुसार हिंदू रीति रिवाज के तहत शादी की थी जिसमें विवाहिता के पिता ने एक सोने की अंगूठी एक तोला, सोने की चैन 2 तोला, डबल बेड, एलईडी टीवी ,वाशिंग मशीन, गोदरेज अलमारी, ड्रेसिंग टेबल के अलावा तमाम जरूरी सामान के साथ ₹700000 नगद दिए थे कुछ समय तो मामला ठीक-ठाक रहा लेकिन उसके बाद ससुराली नवविवाहिता पर कम दहेज लाने की खातिर तरह-तरह से प्रताड़ना देकर दहेज का दबाव डालकर बुलेट मोटरसाइकिल ₹200000 की नगदी लाने का दबाव बनाने लगे।

 इसी दौरान उसने मामले की जानकारी परिजनों को दी परिजनों ने अपने बेटे की शादी के बाद दहेज की मांग पूरी करने का आश्वासन दे डाला आरोप है फिर भी ससुराली नहीं पसीजे और प्रताड़ित करने का सिलसिला जारी रखा अंत में उसे फांसी पर लटका कर मार डाला सूचना पर रोते बिलखते पहुंचे परिजनों ने 9 ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम भेज दिया था जिसका विगत दिवस अंतिम संस्कार कर दिया गया।

 इसी दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को आनन-फानन में हिरासत में ले लिया जिनमें जेठ अमित पांडे पुत्र मुनन पांडे, ससुर मुनन पांडे पुत्र स्वर्गीय शिवशंकर पांडे और पति रोहित पांडे उर्फ शैलेश पांडे पुत्र मुनन पांडे को गुरूवार के दिन फरीदपुर पुलिस टीम के उप निरीक्षक अखिल कुमार,कांस्टेबल इंतजार अहमद,कांस्टेबल राजीव कुमार,कांस्टेबल प्रशांत मलिक की टीम ने अपनी होशियारी का परिचय देते हुए पति, जेठ, ससुर को जेल भेजने का कार्य किया है। 

 बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post