बिजुआ खीरी- गोला कोतवाली क्षेत्र के गोपालापुर गांव के पास तीन छात्र व दो युवक हादसे का शिकार हो गए। बाइक सवार छात्र व युवक आमने सामने की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल हो गए, जिससे एक छात्र व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर 112 पी आर वी मौके पर पहुँचकर 108 की मदद से तीनो छात्रों को बिजुआ सीएचसी ले भेज दिया व एक गम्भीर रूप से घायल लेखराम उम्र करीब 36 वर्ष जिसका जबड़ा व पैर में काफी चोट लगी थी उसे प्राइवेट गाड़ी से लखीमपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए जहां पर जवाब हो जाने के बाद जिलाअस्पताल ओएल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने लेखराम की पैर में चोट की बात कही है। सभी छात्र पडरिया तुला के रहने वाले हैं और यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा का सेंटर अलीगंज स्थित जनता इंटर कॉलेज गए थे वही से परीक्षा देकर वापस आते वक्त गोपालापुर के पास इस दुर्घटना का शिकार हो गए।घायल तीनो छात्रों का नाम शिवम पुत्र रामनिवास 17 वर्ष ,सूरज पुत्र राजू 16 वर्ष,अरुण पुत्र हंसराम 18 वर्ष के रूप में हुई है।
वही दूसरी तरफ नवी अहमद पुत्र नबीदांत खां उम्र 37 वर्ष निवासी अम्रतापुर,लेखराम पुत्र अज्ञात उम्र करीब 36 वर्ष निवासी गूँगेपुर के रूप में हुई। वही एक घायल नवी अहमद के पास रखे 5000 हजार रुपये भी किसी ने गायब कर दिए। फिलहाल पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी व घायलों को इलाज हेतु भेज दिया जहा दो की हालत गम्भीर बनी हुई थी।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल


Post a Comment