खबर जनपद बरेली से पति की अनुपस्थिति में गांव के ही युवक ने किया दुष्कर्म,5 माह पहले भी किया था दुष्कर्म
आपको बताते चलें कि बरेली के कस्बा फरीदपुर के पास के गांव निवासी युवक ने अपने ही गांव की महिला के साथ दुष्कर्म किया महिला का कहना है कि उसका पति गाड़ी चलाने का कार्य करता है जो कि वह गाड़ी चलाने गया हुआ था।
तभी 11 फरवरी 2023 की रात्रि 9:30 गांव का ही गुड्डू उर्फ कालू पुत्र राजाराम ने युवती के साथ दुष्कर्म किया शोर मचाने पर युवती की सास आ गई। और आरोपी को पकड़ कर कमरे में बंद कर लिया महिला ने इसकी सूचना गांव के चौकीदार को दी और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया महिला ने अपने पति को फोन पर सारी घटना की सूचना दी। महिला ने बताया कि बीते 03.10.2022 को गांव का यही दबंग पहले भी दुष्कर्म कर चुका है जिसकी रिपोर्ट थाना फरीदपुर में दर्ज है और मुकदमा भी विचाराधीन है।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment