भ्रूण लिंग की जांच करने वाले 9 अल्ट्रासाउंड सेंटर हुए सील, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अफसरों ने की छापेमारी


खबर जनपद बरेली से भ्रुण लिंग की जांच करने वाले 9 अल्ट्रासाउंड सेंटर हुए सील, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अफसरों ने की छापेमारी

 आपको बताते चलें मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है बरेली में सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें शहर और देहात क्षेत्र के अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करने में जुटी है अब तक 55 अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की जा चुकी है जिसमें डॉक्टर ना होने और खामियां पाए जाने पर भ्रुण लिंग की जांच कराने के आरोप में चार के खिलाफ f.i.r.दर्ज की गई है।

 जबकि 9 अल्ट्रासाउंड सेंटरों को सीज किया गया है सीएमओ डॉ बलबीर सिंह ने नोडल अफसर डॉ हरपाल सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अल्ट्रासाउंड सेंटर पर की गई अब तक की कार्रवाई में डॉक्टरों को कड़े निर्देश दिए हैं भ्रुण लिंग की जांच कराने वालों के खिलाफ तत्काल f.i.r. कराने के आदेश दिए हैं सीएमओ बलवीर सिंह ने बताया है कि पीएनडीटी एक्ट 1994 के तहत अल्ट्रासाउंड सेंटर में लिंग की जांच कराना कानूनी अपराध है ऐसा पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान है बरेली जनपद में 240 अल्ट्रासाउंड सेंटर है। इसमें 75 अल्ट्रासाउंड सेंटर देहात क्षेत्र में है और जबकि 166 शहरी क्षेत्र में है।

 जनवरी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 23 केंद्रों की जांच की थी फरवरी में अब तक 32 अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की जा चुकी है सीएमओ डॉ बलबीर सिंह ने बताया कि सोमवार से अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने बरेली में अब तक 55 अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच पड़ताल की है जिसमें 4 लिंग की जांच कराने के आरोप में कोपल हॉस्पिटल, डॉक्टर उपस्थित होने पर कृष्णा अल्ट्रासाउंड सेंटर, रेनू अल्ट्रासाउंड सेंटर फरीदपुर, वरदान अल्ट्रासाउंड सेंटर भुता के खिलाफ f.i.r.दर्ज कराई गई है।

इसके अतिरिक्त लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर बहेड़ी, रीजनल हॉस्पिटल ,ग्लोबल अल्ट्रासाउंड सेंटर बहेड़ी, कैंपर हेल्थ केयर सेंटर बरेली ,अल्फा डायग्नोस्टिक सेंटर बरेली ,राधिका आईवीएफ एंड चाइल्ड केयर सेंटर बरेली ,पल्लवी अल्ट्रासाउंड सेंटर, रिगार्ड अल्ट्रासाउंड सेंटर देवचरा, जनता अल्ट्रासाउंड सेंटर फतेहगंज पश्चिमी ,बंद होने पर डॉक्टर ना होने के आरोप में सील किए गए हैं।

 बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post