अटेवा की बैठक में पेंशन बहाली की उठी मांग, कार्यकारणी का हुआ विस्तार



शहाबगंज - कस्बा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर अटेवा की  बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अध्यापकों ,सफाई कर्मचारियों सहित पेंशन विहीन कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के लिए हुंकार भरी ।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई ।कार्यक्रम में अटेवा की  ब्लाक शहाबगंज कार्यकारिणी का पुनर्गठन और विस्तार किया गया। ब्लॉक संयोजक चंद्रजीत यादव ,महामंत्री अशोक प्रजापति ,कोषाध्यक्ष प्रभु पाल, सहसंयोजक शमशुल हुदा ,मीडिया प्रभारी शमीम अहमद ,आईटी सेल विवेक जायसवाल ,संरक्षक केशरी नंदन जायसवाल को चुना गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अटेवा जिला संयोजक देवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी संगठनों का आह्वान किया कि वे पुरानी पेंशन के मुद्दे पर एकजुट होकर अटेवा और विजय कुमार बंधु के हाथों को मजबूत करें जिससे देश के पांच राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी पुरानी पेंशन के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेंद्र कुमार यादव ने कहा कि 2024 में केंद्र का चुनाव है और पांच राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल होने के बाद केंद्र पर दबाव बनाने का यही सबसे अच्छा समय है। सभी संगठन एकजुट नहीं हुए तो बुढ़ापे में कर्मचारियों को फूट फूट कर रोना होगा ।विधायक सांसद एक बार निर्वाचित होने पर पेंशन के हकदार हो जाते हैं लेकिन कर्मचारी 60 साल तक सरकार की सेवा के बाद भी पेंशन का हकदार नहीं है यह सरकार की एक देश एक विधान की नीति के खिलाफ और सरकार की दोहरी मानसिकता को दिखाता है।

कार्यक्रम में अरविंद कुमार कौशल और राम स्वरूप यादव  ने पेंशन गीत के माध्यम से सबका मन मोह लिया।इस अवसर पर प्रवीण, विमला कुमारी, दीपा विश्वकर्मा, प्रतिभा प्रजापति, रिंकी गुप्ता, रानी चौरसिया, फिरोज अहमद,विकेंद्र सिंह, दिवाकर सिंह, कृष्ण मोहन सिंह, निर्मल कुमार सिंह, संतोष त्रिपाठी ,विनोद ,अवधेश कुमार, अनिल विश्वकर्मा ,दीनदयाल इत्यादि अध्यापक कर्मचारी मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता रामस्वरूप यादव और संचालन कन्हैया लाल गुप्ता ने किया।

रिपोर्ट - रतनेश यादव चंदौली 

Post a Comment

Previous Post Next Post