खबर जनपद बरेली से बेटा निकला अपनी मां का कातिल बुलेट न दिलाने पर बेटे ने मारी मां को लोहे की रॉड,मौके पर मां की हुई थी मृत्यु,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हुआ खुलासा, बेटा "अफसय" गया जेल
आपको बताते चलें बरेली शहर के थाना प्रेम नगर स्थित कोहरापीर में बुजुर्ग महिला फरीदा उम्र 70 वर्ष अपने बेटे अफसय खान उर्फ लकी उम्र 35 वर्ष के साथ रह रही थी फरीदा ने बेटे को सन 1987 में गोद लिया था बुजुर्ग महिला के नाम दुकाने एवं मकान एवं काफी संपत्ति थी।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बेटे का बुलेट मोटरसाइकिल खरीदने को लेकर अपनी मां से कहा सुनी हो गई। जिसमें बेटे ने अपनी मां के सिर में लोहे की रॉड से हमला किया था उसके बाद अफसय कहीं चला गया था सबा घंटे अफसय को सूचना मिली सूचना मिलने पर अफसय घर पहुंचा तब अफसय ने बताया कि सबा घंटे पहले मै अपनी मां के साथ चाय पीकर गया था। सूचना पर पहुंची पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरा कर शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया था। फिर अफसय गिरफ्तार कर लिया गया था पुछताछ में अफसय ने बताया कि हमारी किसी से कोई रंजिश भी नहीं है फिर भी अफसय पुलिस को गुमराह करता रहा। इससे पहले भी अफसय से पूछताछ में कुछ नहीं बताया परन्तु कई बार आरोपी से पूछताछ की गई परन्तु आरोपी झूठ पर झूठ बोलता रहा।
मृतक - मां की फाईल फोटो
हत्या के खुलासे के लिए एसएसपी/डीआईजी अखिलेश चौरसिया ने एसपी सिटी राहुल भाटी को लगाया जिसमें सीओ प्रथम श्वेता यादव भी जांच पड़ताल में जुट कर केस वर्कआउट में लगी रही पुलिस ने अफसय खान उर्फ लकी को अपनी कस्टडी में लेकर अफसय खान से पूछताछ की तब अफसय ने काफी मशक्कत के बाद बताया कि मैंने अपनी मां से कई दिन से बुलेट लेने के लिए कह रहा था परंतु मेरी मां मुझे बुलेट मोटरसाइकिल नहीं दिला रही थी इसलिए मैंने गुस्से में आकर अपनी मां को लोहे की रॉड से मार दिया पुलिस ने अफसय खान को लोहे की रॉड के सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment