खबर जनपद बरेली से अब दिल्ली के बाद बरेली में भी आम आदमी पार्टी का होगा जलबा,नगर पालिका परिषद में काबिज होगी आम आदमी पार्टी, तैयारियां जोरों से हुई शुरू,आम आदमी में खुशी
आपको बताते चलें कि बरेली के कस्बा फरीदपुर में आज नगर पालिका परिषद के चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की बैठक वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार सिंह तोमर एडवोकेट के निवास पर संपन्न हुई। जिसमें आम आदमी पार्टी तिरंगा शाखा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर जनक प्रसाद सहित जिला प्रभारी दानिश खां ने कहा कि दिल्ली की तरह उत्तर प्रदेश में भी नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी अपनी ताकत दिखाएगी जिसके लिए रणनीति बनाई जा रही है।
फरीदपुर में हूई आम आदमी पार्टी की बैठक में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्यों हेतु आवेदन लिए गए जिसमें नगर पालिका परिषद चेयरमैन हेतु वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार सिंह तोमर एडवोकेट सहित मोहित अग्रवाल ने चेयरमैन पद हेतु आवेदन किया तथा वार्ड स्तर के भी दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए। जबकि आम आदमी पार्टी फरीदपुर नगर अध्यक्ष विजय सागर तथा फरीदपुर नगर चुनाव प्रभारी डॉ पी पी सिंह यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिलाध्यक्ष राम सिंह मौर्य की बाईट -
वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने हेतु रणनीति तैयार की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष राम सिंह मौर्य ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी सभी का सूपड़ा साफ करेगी। जिसके लिए रणनीति तैयार की जा रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत अब यह दिखाकर रहेगी कि उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी में आम आदमी जुड़ चुका है। जिला पंचायत सदस्य पूर्व प्रत्याशी मुन्नी बेगम ने कहा कि भाजपा का विकल्प केवल आम आदमी पार्टी ही है आम जनता भी जानती हैं आप को भारी समर्थन मिल रहा है।
बैठक में प्रमुख रूप से बसंत कुमार सिंह चौहान, इंद्रपाल सिंह गंगवार, नितिन शर्मा, रियाज अली, विराट सिंह चौहान,आशिक अली, मोहित अग्रवाल,अमित तोमर, अब्दुल्ला अहमद,वाहिद अंसारी, अकरम,प्रवीण सक्सेना,अरुण तोमर सहित दर्जनों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


Post a Comment