लखीमपुर खीरी - बिजुआ ब्लॉक के भीरा कोतवाली क्षेत्र के बोझवा गाँव में मंगलवार रात 9 बजे के करीब तेजतर्रार भीरा कोतवाली प्रभारी विमल कुमार गौतम को सूचना प्राप्त हुई कि एक चोरी का ट्रैक्टर पलिया की तरफ तेजी से जा रहा है।
भीरा कोतवाली प्रभारी अपनी टीम के साथ उस ट्रैक्टर का पीछा करने के लिए निकल पड़े उनके साथ मे, पी आर वी 2868 , व 3244 ने भी ट्रेक्टर का पीछा किया तो ट्रेक्टर चोर ट्रेक्टर को बोझवा के करीब रात्रि का फायदा उठाते हुए ट्रैक्टर छोड़कर नदी के तलहट होते हुए भागने में कामयाब हो गए। उत्तराखंड के पंतनगर में यह ट्रैक्टर चोरी का मुकदमा दर्ज है। पंतनगर की पुलिस टीम की ने चोरी हुए ट्रैक्टर की पहचान चेचिस नम्बर के माध्यम से की व समस्त कागजी कार्यवाही करने के बाद ट्रेक्टर भीरा पुलिस ने पंतनगर पुलिस टीम को सौपने की तैयारी चालू कर दी थी ,समाचार लिखे जाने तक ट्रैक्टर सुपुर्द नही किया जा सका था ।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

Post a Comment