बारात व पर्यटन स्थलों के लिए बुक कराएं ई-बस



शाहजहांपुर -अगर आप अपने बेटे का ब्याह करने जा रहे हैं और आपके पास ज्यादा रुपये खर्च कर ट्रैवल्स की कार, बसों को बुकिंग कराने में दिक्कत है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं जीएसटी है, क्योंकि अपने बेटे की बारात लेकर उसके लिए दुल्हनिया लेने जाना है तो आपकी वातानुकूलित ई-बस नगर निगम किराया लेकर उपलब्ध कराएगा, जिसके लिए नाममात्र के मानक पूर्ण करने होंगे।

  • सिटी बस आफिस में एक महीने पहले होगी बुकिंग
  • ई-बस का 7 हजार प्लस जीएसटी देना होगा भाड़ा
  • ई- बस बुकिंग प्रक्रिया
  • एक महीने पहले अप्लीकेशन
  • 7 हजार रुपये किराया प्लस 2 हजार रुपये एडवांस
  •  सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी
  • 12 घंटे तक बुकिंग आधार कार्ड, शादी कार्ड
  • मोबाइल नंबर

ई-बस आपकों शादी बारात के लिए 12 घंटे बुकिंग के लिए मिल जाएगी। इससे शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम 'जरूरतमंदों को सहूलियत होगी। यह बस 160 किलोमीटर आना जाने के लिए बुकिंग हो सकेगी। इसके लिए एक महीने पहले ककरा स्थित ई बस कार्यालय में आवेदन करना होगा।

सिटी बस प्रबंधक सुदीप लाहा ने बताया कि अब नगर निगम की ई- बसों को शादी, पार्टी, किटी पार्टी के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। जिसमें जरुरतमंदों को एक महीने आफिस में आकर बुकिंग करानी होगी।                       
रिपोर्ट -अजीत मिश्रा शाहजहांपुर


 

Post a Comment

Previous Post Next Post