बरेली: पदारथपुर डकैती कांड का खुलासा, साली को वैलेंटाइन डे गिफ्ट देने को डाक्टर पति ने की थी पत्नी की हत्या

 


खबर जनपद बरेली से पदारथपुर डकैती कांड का खुलासा,शाली को वैलेंटाइन डे गिफ्ट देने को डाक्टर पति ने की थी पत्नी की हत्या

 आपको बताते चलें कि बरेली के थाना बिथरी चैनपुर के ग्राम पदारथपुर में रहने बाले डाक्टर फारूख आलम के घर हुई लूट व हमले का मामला निकला एक सड्यंत्र।                        एसएसपी बरेली समेत पुलिस की मेहनत लाई नया मोड़ जिसके चलते हुए खुलासे में डाक्टर के घर डकैती नहीं पड़ी थी बल्कि खुद डॉक्टर,ने अपनी पत्नी नसरीन की हत्या की थी।नसरीन की यह हत्या डॉक्टर की प्रेमिका के लिए वैलेंटाइन डे का गिफ्ट था जिस पर पर्दा डालने के लिए डॉक्टर ने खुद को चाकू मारकर घायल कर लिया था और डकैती की फर्जी कहानी बनाकर बरेली पुलिस को परेशान किया साथ ही योगी सरकार को भी बदनाम करने का कार्य किया।बीते शुक्रवार को पुलिस द्वारा पूँछताछ के दौरान डॉक्टर द्वारा स्वयं अपना जुर्म कबूल करने पश्चात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।हत्यारे डॉक्टर की निशान देही पर पुलिस ने जेवर भी बरामद कर लिए और डाक्टर  फारूख की प्रेमिका नसरीन की ही रिश्तेदार है।पदारथपुर में अवैध मेडिकल प्रैक्टिस करने वाले झोलाछाप फारूख आलम के घर 13-14 फरवरी की रात्रि में वारदात हुई थी जहाँ फारुख ने अपने आठ वर्षीय बेटे के जरिए रात्रि 1,00 बजे करीब गाँव में ही रहने वाले अपने साले शाकिर और ग्राम प्रधान को डकैती पड़ने की सूचना भिजवाई थी।लोग जब उसके घर पहुंचे तो वहां डॉक्टर की पत्नी नसरीन मृत पड़ी थी वहीं फारुख भी लहूलुहान हालत में पड़ा था।जहाँ डाक्टर ने बताया था कि रात में दवा लेने के बहाने घर में घुसे डकैतों ने उसकी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी एवं उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया।फारूख के मुताबिक नसरीन ने एक बदमाश को पहचान लेने का दावा भी कर दिया था जिससे गुस्साए बदमाशों ने उसे मार डाला। उक्त मामले की फारुख के साले शाकिर ने भी बनावटी डकैती की रिपोर्ट लिखाई थी। लूट डकैती की बनावटी कहानी में कई मोड़ होने की वजह से एसएसपी के निर्देशन में बरेली पुलिस ने मामले में शुरू से पड़ताल की जिसमें बनावटी घटनाक्रम पर शक की सुई घूम रही थी। जबकि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के तुरन्त बाद पुलिस द्वारा फारुख से लगातार पूँछताछ चल रही थी इसी बीच फारूख ने नसरीन की एक रिश्तेदार से अवैध संबंधों की जानकारी दी इसके बाद थाना बिथरी चैनपुर पुलिस फारूख को बीते गुरुवार की रात्रि थाने ले आई जहाँ फारुख के सास-ससुर को भी बुलाया गया।बताते चलें कि फारूख पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा किन्तु चारों को आमने-सामने बैठाकर पूँछताछ में वह टूट गया।

कॉल डिटेल ने खोल दिया फारुख की प्रेम कहानी का राज फारुख शुरू में अपने परिवार के लोगों और रिश्तेदारों के साथ के साथ पुलिस को भी गुमराह करने में लगभग कामयाब रहा था खुद घायल होने के चलते लोगों व रिश्तेदारों की संवेदनाएं हांसिल करता रहा किन्तु पुलिस ने ज़ब हत्यारे डॉक्टर की कॉल डिटेल खंगाली तो असलियत सामने आ गई।कॉल डिटेल से साबित हुआ कि फारुख डेढ़ साल से नसरीन की एक रिश्तेदार से संपर्क व अबैध संबंध बनाए हुए था।प्रतिदिन देर रात्रि तक उससे उसकी बातें होती थीं,13 फरवरी की रात्रि को भी उससे उसकी बात चीत हुई थी अगले दिन वैलेंटाइन डे का भी जिक्र हुआ था।पुलिस के अनुसार डॉक्टर नसरीन की रिश्तेदार से शादी करना चाहता था जिसके चलते वैलेंटाइन डे वाली रात्रि नसरीन के लिए कत्ल की रात साबित हो गई।डॉक्टर ने रिस्तेदार प्रेमिका को बैलेन्टाइन डे,का गिफ्ट नसरीन की हत्या को चुना था।पुलिस ने फारूख के मोबाइल को भी कब्जे में लिया है।

घर में मिला दुपट्टा, चाकू,जेवर तथा सिरिंज फारुख को लेकर शुक्रवार को पुलिस पदारथपुर पहुंची जहां डाक्टर की निशानदेही पर उस चाकू को भी बरामद किया।  जिससे उसने खुद को घायल किया था। इसके अलावा नसरीन का दुपट्टा, सिरंज तथा कुछ गोलियों के साथ वह जेवर भी बरामद कर लिए जिन्हें फारुख ने डकैतों द्वारा लूट में जाने का दावा किया था। पुलिस फारुख से पूँछताछ कर दूसरी कड़ियों को भी जोड़ने की कोशिश में जुटी है।शनिवार को पुलिस ने फारूख को न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया है। 


पूँछताछ में ज्ञात हुआ है कि फारुख काफी समय से दूसरी शादी करने हेतु,पत्नी नसरीन को मनाने में जुटा था किन्तु वह नहीं मान रही थी  जिसके कारण डाक्टर ने नसरीन की हत्या करने का फैसला कर लिया था।  और 13 -14 फ़रवरी की रात्रि में उसी के दुपट्टे के फंदे से गला दवा कर हत्या कर दी थी।वारदात को अन्जाम देने से पूर्व उसने काफी तैयारियां कीं थीं जैसे कि बूढ़ी मां को नशे का इंजेक्शन देकर सुला दिया और बेटों को नींद की गोलियां खिलाकर सुलाया।दो बेटियों को पहले ही रिश्तेदार के घर भेज दिया था।पुलिस ने शुक्रवार को फारूख के घर में पूर्ण घटना का रिक्रिएशन कराया जहाँ पुलिस अनुसार फारुख ने बताया कि सोमवार रात वह और नसरीन कमरे में लेटे थे तभी उसने एक बार फिर नसरीन को मनाने की कोशिश की थी जिस पर उससे पूँछा था कि वह डाक्टर को कितना चाहती है।नसरीन ने कहा कि वह उसकी हर बात मानती है और हमेशा मानती रहेगी बस इसी बात पर फारुख ने दूसरे निकाह का प्रस्ताव नसरीन के सामने रख दिया किन्तु नसरीन नाराज हो गई।फारुख ने इसके बाद मजाक करने की बात कहते हुए बात को दूसरी तरफ घुमा दिया।

कुछ ही देर बाद उसने अचानक नसरीन काे दबोच लिया और दुपट्टे से गला घोटकर हत्या कर दी।उसकी मां और बेटे तब तक सोते रहे जब तक उसने खुद उन्हें नहीं जगाया बड़ी बेटी को उसने सुबह ही बहन के घर और छोटी बेटी को नाना के घर भेज दिया था।फारुख ने पुलिस को बताया कि उसकी मां का हाथ टूटा हुआ था लिहाजा जब उसने उन्हें नींद का इंजेक्शन लगाया तो वह उसका इरादा नहीं समझ पाईं। बेटे जैद और अर्शलान के खाने में नींद की दवा मिला दी थी नसरीन की हत्या कर अलमारी में रखे कपड़े फेंकने और जेवर छिपाने के बाद वह अपनी दुकान में आया और खुद को सुन्न करने वाला इंजेक्शन लगाने के बाद ब्लेड से अपने पेट में कट मारे और सब्जी काटने वाला चाकू जख्म में रखकर पकड़ लिया। इसके बाद बड़े बेटे जैद को उठाकर अपने साले को फोन कराया,फिर उसे प्रधान के घर भेज दिया।घटना की जानकारी होने पर लोग इकट्ठे हुए तो डकैती होने की कहानी बता दी। नसरीन के शव पर आंशू बाहकर रोया बुधवार को नसरीन का शव पोस्टमार्टम के बाद पदारथपुर पहुंचा तो फारुख दहाड़ें मारकर राेया और बार-बार बेहोश होने का नाटक भी करते देखा गया। गांव के लोग उसे संभालने के साथ सहानुभुति जताते रहे। गुरुवार को दिन में वह नसरीन की कब्र पर फूल चढ़ाने भी गया जहाँ  कब्र पर बैठकर काफी देर रोता रहा।

शुक्रवार को जब पुलिस उसे लेकर गांव आई तो वह खुद चलकर आया था। गुरुवार रात पुलिस कस्टडी में अपने साढ़ू के सामने गिड़गिड़ाता रहा और खुद को बेकसूर बताता रहा। इंस्पेक्टर बिथरी अश्वनी कुमार ने बताया कि आरोपी फारुख ने पूँछताछ में गुनाह कबूल कर लिया है। ऐसे हुआ घटना में शक कि फारूख के पेट में लगें चाकू का घाव था किन्तु उसकी गहराई कम थी और लंबाई ज्यादा। पुलिस को शक था कि बदमाशों ने चाकू मारा होता तो पेट में सीधे घुसेड़ते तो उसकी गहराई ज्यादा होती। पुलिस जब भी उससे पूँछताछ करने का प्रयास करती तो वह रोते हुए बार-बार बेहोश होने का नाटक करने लगता था। पूँछताछ न करने पर आराम से चुपचाप बैठा रहता था।पुलिस द्वारा कॉल डिटेल निकलवाने के बाद उसकी असलियत सामने आ गई।पत्नी की गला घोटकर हत्या करना भी एक वजह बना।घटित घटना से ज्ञात हुआ कि आमतौर पर वारदात के दौरान गला घोटकर हत्या की घटना नहीं होतीं हैं। पुलिस ने अपनी होशियारी का परिचय देते हुए कातिल डाक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post