चंदौली: शिव बारात में बज रहा था सपा का गाना, मना करने पर युवक के साथ मारपीट !

 


पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर महाशिवरात्रि की रात में शिव बारात यात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी से संबंधित गाना सपा आई रे… बजाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि जब गांव के ही एक युवक ने इसका विरोध किया. तो शिव बारात में शामिल कुछ लोगों ने उसके साथ जमकर मारपीट की. युवक को काफी चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जुलूस के दौरान का वीडियो सामने आया है जिसमें जुलूस में सपा आई रे का गाना डीजे पर बज रहा है.

हालांकि पुलिस का कहना है कि जातिगत भावना को लेकर देवाशीष पांडे नाम के युवक के साथ मारपीट की गई है जो शिव बारात में शामिल होना चाहता था. उधर पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए मारपीट करने वाले दो लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

दरअसल, महाशिवरात्रि की रात में चंदौली जनपद के सकलडीहा क्षेत्र में महाकालेश्वर मंदिर की शिव बारात निकाली जा रही थी. इस दौरान शिव बारात के जुलूस में समाजवादी पार्टी से संबंधित सपा आई रे… और अन्य भोजपुरी गाना डीजे पर बजाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि इस दौरान लोग अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे थे. गांव के ही एक युवक ने शिव बारात तुम्हें चल रहे लोगों को इस तरह का गीत ना बजाकर धार्मिक का गीत बजाने के लिए कहा. इसी बात पर लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और शिव बारात की जुलूस में शामिल लोगों ने देवाशीष पांडे नाम के इस युवक की जमकर पिटाई कर दी. थाना की सुरक्षा में जुलूस के साथ-साथ पुलिस भी चल रही थी लेकिन जब तक पुलिस को इस बात की जानकारी हो गई तब तक मारपीट की वारदात हो चुकी थी. वहां पर मौजूद पुलिस वालों ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज चल रहा है.

उधर पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ नामजद एफ आई आर दर्ज कर ली है उनकी तलाश के लिए 5 टीमों का गठन भी कर दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

इस पूरे मामले में चंदौली के एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना सकलडीहा अंतर्गत देर शाम जब शिव बारात महाकालेश्वर मंदिर जा रही थी. शिव बारात के दौरान एक लडके के साथ मारपीट की गई है. जिसका नाम देव आशीष पांडे है. देवाशीष पांडे के साथ दो लोगों द्वारा मारपीट की गई जिसमें लल्लू यादव और देवेंद्र यादव शामिल हैं. इनके द्वारा मारपीट की गई है. इसमें जाति भाव की भावना को देखते हुए इनके साथ मारपीट की गई है. देवाशीष पांडे शिव बारात में शामिल होना चाहते थे. मारपीट की गई है. इस मामले में गंभीर धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है. 5 टीमों को लगाया गया है और इसमें जल्द से जल्द जो अभियुक्त हैं उनको अरेस्ट किया जाएगा और कठोर कार्रवाई की जाएगी.


Post a Comment

Previous Post Next Post