राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस की आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को दिया गया प्रशिक्षण
बिजुआ खीरी - राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 10 फरवरी को सभी स्कूलों एवं आंगनवाड़ियों पर किया जाएगा। जिसकों लेकर सोमवार सुबह 10 बजे बिजुआ सीएचसी परिसर पर बिजुआ ब्लाक की आंगनवाडी कार्यकताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
जिसमें आंगनवाड़ी केंद्र पर रजिस्टर्ड 01 से 05 वर्ष तक के बच्चों को कृमि संक्रमण के कारण पेट में उत्पन्न होने वाले कीड़े की दवा खिलाने के विषय में जानकारी दी। औऱ 6 वर्ष से 19 वर्ष तक के आयु के किशोर किशोरी जो विद्यालय नहीं जाते हैं उनकी सूची आशा कार्यकर्ती के द्वारा आंगनबाड़ी को उपलब्ध कराई जा चुकी है उन बच्चों को भी 10 फरवरी को आंगनबाड़ी केंद्र पर अल्बेंडाजोल (कीड़े की दवा ) 1 टेबलेट चबाकर खानी है वहीं 1 वर्ष से 2 वर्ष तक के बच्चों को 1/2 आधी टेबलेट पीस कर आंगनबाड़ी द्वारा खिलाई जानी है,यह दवाई आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने सामने ही बच्चों को खिलानी है, घर के लिए नही भेजनी है।
अल्बेंडाजोल की टेबलेट आंगनबाड़ी एवं विद्यालय में दिया जा चुका है कृमि संक्रमण के कारण बच्चों में खून की कमी आना, भूख न लगना, कमजाेरी एवं बैचेनी महसूस होना, पेट दर्द, उल्टी-दस्त, वजन में कमी एवं कुपोषण जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रशिक्षण दिया गया। आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को 10 फरवरी को 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को अधिक संख्या में स्कूलों एवं आंगनवाड़ी भवन पर कृमि नाशक ऐल्बेंडॉजोल चबाने वाली मीठी गोली नि:शुल्क देने संबधी प्रशिक्षण दिया गया। जो बच्चे छूट जायेगे उन्हें ,मापक के अनुसार 13,14,15 फरवरी को एक अभियान चलाकर दवाई खिलाई जाएगी। इस अवसर पर , कार्यक्रम प्रमुख बीसीपीएम राम मोहन अवस्थी, प्रशिक्षक , डॉक्टर रिजवान ,काउंसलर सरिता राज ने 183 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

Post a Comment