बिजुआ खीरी- जिस घर मे डोली उठने की तैयारी चल रही थी वहां आवारा पशु ने अर्थी उठवाकर घर मे मातम ला दिया। जी हां हम बात कर रहे हैं। लखीमपुर-पलिया स्टेट हाईवे पर थाना भीरा के ग्राम इटकुटी - भवानीपुर के बीच शनिवार शाम को लगभग 6:30 बजे एक बाइक सवार की आवारा पशु से टकराकर मौत हो गई।
बताते है कि बाइक सवार बिजुआ की तरफ से भीरा की तरफ अपनी बेटी के शादी के कार्ड बाटने जा रहा था। तभी रास्ते में कई आवारा जानवर आ गए। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक एक पशु से टकरा गई। जिससे बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंच बिजुआ चौकी प्रभारी ने उसे गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान संतोष पुत्र बाबूराम उम्र 40 वर्ष निवासी बंगलहाकुटी थाना निघासन बताई गई है, जो अपने घर से पुत्री के विवाह के कार्ड बाटने जा रहा था । संतोष की बेटी सुनीता का विवाह इसी महीने की 27 तारीख को होना था जिस घर मे सहनाई बजने की तैयारी थी वहां आवारा पशु ने मातम ला दिया, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल। मौके पर पहुंचे बिजुआ चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव ने शव को शीज कर पी एम के लिए लखीमपुर भेज दिया गया।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल


Post a Comment