होली व शब-ए-बरात पर्व को लेकर भीरा थाने में हुई शांति समिति की बैठक
बिजुआ खीरी - भीरा थाना परिसर में शनिवार को होली एवं शब-ए-बरात त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीओ गोला राजेश सिंह ने किया। इस मौके पर थाना प्राभारी विमल कुमार गौतम, सहित उनका समस्त स्टॉप ग्राम प्रधान व क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
होली एवं शब -ए-बरात त्योहार पर विधि व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा के दौरान सीओ साहब ने कहा कि होली का त्योहार देश का एक महत्वपूर्ण त्योहार है।
त्योहार को सादगी पूर्ण माहौल में शांति पूर्वक मनाया जाना चाहिए। उन्होंने होली के त्योहार पर सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन का हवाला देते हुए कहा कि कोरोना की महामारी अभी समाप्त नहीं हुई है। बल्कि यह धीरे-धीरे फिर से बढ़ रहा है। ऐसे में होली के त्योहार में भी लोगों को विशेष रुप से सतर्क रहने की जरूरत है।
उन्होंने सुझाव दिया कि लोग कोरोना के गाइडलाइन के तहत होली का त्योहार मनाए। आपसी सौहार्द बनाकर रखें। ताकि किसी भी समुदाय को कोई परेशानी ना हो। थाना प्रभारी विमल कुमार गौतम ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली के त्योहार में हुड़दंगियों प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। बैठक में कई ग्राम पंचायतों के प्रधान व गणमान्य लोग सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित थे।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

Post a Comment