मृतक पंकज की फ़ाइल फोटो
खबर जनपद बरेली से ममेरी बहन की शादी में गए युवक की सड़क हादसे में मौत,घर में मचा कोहराम
आपको बताते चलें कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुर निवासी सीताराम पूर्व कोटेदार के बेटे पंकज कुमार (22) नवाबगंज के गांव टाह प्यारी नवादा में अपनी नानी के घर अपनी ममेरी बहन की शादी में 6:00 बजे पहुंच गया था परिजनों के अनुसार रात के 12:00 बजे तक पंकज को सभी ने शादी समारोह में शामिल होते देखा लेकिन 12:00 बजे के बाद पंकज कहीं गायब हो गया परिजन पंकज का फोन लगाते रहे तो फोन पर लगातार कुछ देर तो घंटी जाती रही लेकिन फिर उसका फोन स्विच ऑफ हो गया।
सुबह 8:00 बजे किसी राहगीर ने पंकज के नाना के यहां सूचना दी कि आप क्या कोई मेहमान सड़क के किनारे टाहां प्यारी नवादा रोड पर पड़ा हुआ है मौके पर पहुंचे लोगों ने पंकज को देखा तो शादी की खुशियां महतम में बदल गई परिवार में चिख पुकार मच गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा तब परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया पुलिस ने शव पंचनामा भर कर दिया। शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।
बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Post a Comment