नेहरू युवा केंद्र बिजुआ ने महिला अध्यापकों को किया सम्मानित


नेहरू युवा केंद्र बिजुआ ने महिला अध्यापकों को किया सम्मानित

बिजुआ खीरी - राष्ट्रीय महिला दिवस पर नेहरू युवा केंद्र बिजुआ ने पी के इंटर कॉलेज दरियाबाद में महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का संचालन पी के इंटर कॉलेज के अध्यापक सुशील गिरी ने किया उन्होंने बताया सरोजिनी नायडू की 135वीं जयंती 13 फरवरी, 2014 को राष्ट्रीय महिला दिवस मनाए जाने की शुरुआत की गई। सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी, 1879 को हुआ था। 

उन्होंने 12 साल की उम्र से ही कविताएं लिखनी शुरू कर दी थीं। शिक्षा हासिल करने के दौरान ही वे राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़ गईं और उसमें सक्रिय रूप से भाग लिया। महात्मा गांधी, जवाहल लाल नेहरू समेत तमाम बड़े नेता उनकी नेतृत्व क्षमता के कायल थे और उनका बहुत सम्मान करते थे। सरोजिनी नायडू ने औरतों को शिक्षा दिलाने और समाज में उन्हें सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया।

नेहरू युवा केंद्र के एन पी शुक्ल ने महिला कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि महिला हर संभव सम्मान की अधिकारी है। घर संभालने के साथ-साथ स्कूल और दूसरे कार्यालयों में भी अपनी ड्यूटी निभाती हैं। उन्होंने कहा कि हर पुरुष को महिलाओं को सम्मान देना चाहिए, महिला ही मा, बहन, बेटी और पत्नी का रिश्ता निभाती है। 

महिला के बिना संसार अधूरा है। वे हर जगह सम्मान की हकदार है। चाहे वे शिक्षक हो या वकील या किसी पेशे में हों, समानता का अधिकार उन्हें भी उतना ही है, जितना की पुरुषों का है। महिलाएं हमारे जीवन का एक मजबूत आधार है। महिलाओं के बिना इस दुनिया की कल्पना करना ही असंभव है। कई बार महिलाओं के साथ पेशेवर जिंदगी में भेदभाव होता है। घर-परिवार में भी कई महिलाओं को समान हक नहीं मिल पाता है। संसार को विधिवत तरीके से चलाने में महिलाओं का ही सर्वाधिक योगदान है। इस मौके पर छात्रों को भी प्रोत्साहित किया गया।

पी के इंटर कॉलेज दरियाबाद के प्रबंधक पंकज वाजपेयी ने महिलाओं के अधिकार से अवगत करवाया। उन्होंने लोगों को महिलाओं का सम्मान करने और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने की अपील की।
नेहरू युवा केन्द्र सभी ।महिला अध्यापकों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।  

इस मौके पर नेहरू युवा केन्द्र बिजुआ से एन पी शुक्ल,सुमन देवी व पी के इंटर कॉलेज के प्रबंधक पंकज वाजपेई, प्रधानाचार्य योगेश वाजपेई समेत कालेज का समस्त स्टॉप व महिलाएं भी उपस्थित रही।

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल 

Post a Comment

Previous Post Next Post