मथुरा: जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के लिए मथुरा संस्था दानपात्र के वॉलिंटियर्स जोरो शोरो से इस सेवा कार्य मे लगे हुए है। उसी दानपात्र संस्था को ये पिता सिकंदरा थाना कोतवाली के पास सड़क किनारे बहुत ही बुरी स्थिति में मिले उनसे बात करने पर पता चला की उनके भाइयो ने ही उन्हें घर से बेघर कर दर दर भटकने के लिए छोड़ दिया, तब से वह इसी तरह प्लास्टिक कूड़ा बिना कर अपनी जिंदगी बसर कर रहे है।
यह कई दिनों से बीमार थे और कई महीनों से नहाएं नही थे। इनकी हालत शब्दो मे बया नहीं की जा सकती, तब दानपात्र ने इनके जीवन को जीने योग्य बनाने की ठान ली, काका से सारे गंदे कपड़े उतरवा कर इनके शरीर को साफ कराया गया, फिर इन्हे दवाई, कपड़े, जूते, साथ ठंड से बचाव के लिए जैकेट व अन्य उपयुक्त की वस्तु दी गई। अब ये काका पहले से स्वस्थ एवं बहेतर जीवन जी रहे है।


Post a Comment