सरकार की प्रार्थमिकता के अनुरूप कार्य -एएसपी


लखीमपुर खीरी-1994 बैच के पीपीएस नेपाल  सिंह ने जिले में अपर पुलिस अधीक्षक का कार्यभार संभाल लिया। झांसी व मुजफ्फरनगर में अपने कार्यों से अच्छी प्रतिष्ठा हासिल करने वाले सिंह ने कहा कि जन समस्या को गम्भीरता से सुनकर यथासंभव विधिसम्मत निस्तारण करना चाहिए। 

सरकार के निर्देश के अनुरूप कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। विवेचना त्वरित व निष्पक्ष हो। कानून व्यवस्था चुस्त हो। ट्रैफिक दुरुस्त रहे। पेड़ कटान, भूमि पर अवैध कब्जा, तस्करी, चोरी, डकैती, साइबर अपराध आदि रोकने के लिए मनोयोग से कार्य करने का एएसपी ने संकल्प दोहराया। 

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल 

Post a Comment

Previous Post Next Post