बरेली: सिपाही से दोस्ती, रचाई दूसरी शादी और अब धोखा देकर पति गायब




 खबर जनपद बरेली से सिपाही से दोस्ती, रचाई दूसरी शादी और अब धोखा देकर पति गायब

आपको बताते चलें कि बरेली की एक महिला ने अपने पति पर शादी के बाद से प्रताड़ित कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया, उसका पति शादी के बाद से ही उस के साथ मारपीट करता है। महिला ने बताया कि 23 फरवरी को उसका पति बिना बताए कहीं चला गया और अब तक वापस नहीं आया। शुक्रवार को महिला ने एसएसपी से अपने पति के खिलाफ कार्यवाही की मांग की हैं। 

महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा, उसका विवाह निवासी-गंगोह जिला सहारनपुर महेंद्र कुमार (परिवर्तित नाम) के साथ 7 फरवरी 2007 को सम्पन्न हुआ था। महेंद्र कुमार से महिला के दो पुत्र भी हैं। कुछ समय बाद महिला के अपने पति के साथ संबंध बिगड़ गए, जिससे वह अपने पति से अलग रहने लगी।

महिला का वर्ष 2014 से अपने पति महेंद्र कुमार से किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं है और ना ही कोई संपर्क है और दोनों पुत्र भी महेंद्र कुमार के साथ ही रहते हैं। इसी बीच महिला की जान-पहचान फेसबुक द्वारा अमित सिंह (परिवर्तित नाम) जो ग्राम अन्तवाड़ा थाना खतौली जिला मुजफ्फर नगर का निवासी है पुलिस विभाग में कांस्टेबल है, वर्तमान में थाना शेरगढ़ व पुलिस लाइन बरेली में तैनात है, से हुई।

बातचीत के दौरान महिला ने अमित कुमार को अपनी बीती जिंदगी के बारे में सबकुछ बताया। सबकुछ जानने के बाद अमित कुमार ने उस महिला से कहा कि मैं तुमसे शादी करने को तैयार हूं, मैं तुम्हें धोखा नहीं दूंगा। इस तरह अमित ने महिला को अपने विश्वास में ले लिया।  


बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


Post a Comment

Previous Post Next Post