भगवान परशुराम जन्मस्थली को रामायण सर्किट मे शामिल करवाने के संकल्प के लिए घर घर सुन्दरकाण्ड का आयोजन शुरु, हम सबके परशुराम घर घर परशुराम
भगवान परशुराम जन्मभूमि न्यास, राष्ट्र स्वाभिमान ट्रस्ट के नेतृत्व मे परशुरामपुरी के निवासियों एवं परशुराम भक्तो ने जन्मस्थली को #रामायण_सर्किट में शामिल कराने की मांग को तेज करते हुए आज परशुरामपुरी के गली मोहल्ले में सुंदरकांड पाठ के आयोजन की शुरुआत सराय मोहल्ले से की गई। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार मंगलम ;आयोजक मंडल में अक्षय अवस्थी, राकेश वर्मा घटपुरी वाले, राज बहादुर वर्मा, रामप्रकाश वर्मा, रामकिशन वर्मा, संजीव वर्मा, सुरेंद्र वर्मा,सचिन गुप्ता,नीरज सिंधी शामिल रहे।
सुंदरकांड की मनमोहक संगीतमय प्रस्तुति आलोक शुक्ला एवं उनकी टीम द्वारा की गई।इस अवसर पर राष्ट्र स्वाभिमान ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द पांडेय , नगर अध्यक्ष अवनीश द्विवेदी, नोएडा से आये मीडिया एंकर पवन पांडेय,अमन, कार्तिक, माधव पाठक आदि बड़ी संख्या में श्रोतागण शामिल रहे।
रिपोर्ट - अजीत मिश्रा शाहजहांपुर

Post a Comment