विन्ध्य पहाड़ी से घिरे ताला में दो दिवसीय जिलास्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, पहले दिन क्षेत्रीय टीमों ने किया प्रतिभाग



इलिया- बनभीषमपुर (ताला) गांव में युवा शक्ति वनांचल आदीवासी ट्रस्ट द्वारा स्व०रामसूरत सिंह के स्मृति में दो दिवसीय जिलास्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। पहले दिन जहां क्षेत्रीय टीमों ने भाग लिया। वही सोमवार को बड़ी टीमों के बीच प्रतियोगिता खेली जायेगी। वही क्षेत्रीय खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रजवंत फौजी ने कहां कि विंध्य पर्वत क्षेत्र से घिरे वनांचल में वालीबाल के एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हुए जिन्होंने जिला से लेकर प्रदेश तक नाम रोशन किया।उन्हीं खिलाड़ियों के पद चिन्हों पर चलकर युवा खिलाड़ी भी अपने कला कौशल का प्रर्दशन कर रहे है।जो आगे चलकर राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाने का कार्य करेंगे।

दौड़ प्रतियोगिता में १०० मीटर में अमन यादव व १५०० मीटर में बलवीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि एक दर्जन टीमों के बीच देर शाम तक टीमों के बीच वालीबाल का मैच चलता रहा।इस अवसर पर रामभरोष यादव, नारायन सिंह,मकसूदन,संजय यादव,विसारद,कमलेश,जनार्दन, संतोष यादव उपस्थित रहे। वही मैच रेफरी मनोज यादव ने किया। 


रिपोर्ट - रतनेश यादव चंदौली 

Post a Comment

Previous Post Next Post