बिजुआ खीरी- विकास खण्ड बिजुआ के देवरिया ग्रामपंचायत के चारबाग चौराहे पर बुधवार की शाम गुलरिया चीनी मिल जा रहा गन्ने से भरा एक ओवरलोड ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि आस पास के दुकानदार समेत वहीं से गुजर रहे लोग बाल बाल बच गए। ट्रक पलटने से लखीमपुर-पलिया मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा।
पेराई सत्र शुरू होने के साथ ही गन्ना आपूर्ति करने वाले ओवरलोड गन्ना भरे वाहन मौत बनकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। प्रशासन ऐसे वाहनों पर रोक लगाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। बुधवार शाम पांच बजे लखीमपुर की तरफ से गन्ना लेकर गुलरिया चीनी मिल जा रहा ओवरलोड ट्रक चारबाग चौराहे पर पहुंचकर एक बच्चे को बचाने के चक्कर मे अनियंत्रित होकर रास्ते पर पलट गया। ओवरलोड ट्रक पलटने से कई दुकानदार व राहगीर बाल बाल बच गये। इस दौरान लखीमपुर- पलिया स्टेट मार्ग पर कई घंटे जाम लगा रहा। देर शाम पुलिस प्रशासन काफी मशक्कत के बाद आवागमन बहाल करा सका।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

Post a Comment