कछौना हरदोई - दर्शन खेड़ा में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रमुख समाज सेवी डा नृपेन्द्र वर्मा के द्वारा फीता काटकर के किया गया। प्रथम मैच कलौली और खजोहना टीम के बीच खेला गया कलौली टीम के कप्तान सचिन ने टास जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 106 रनों का लक्ष्य दिया जिसे खजोहना की टीम ने 7 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
मैन ऑफ द मैच आलोक को चुना गया जिन्होंने 39 रनों की पारी खेली और गेंदबाजी में 3 विकेट लिए टूर्नामेंट का आयोजन जिला पंचायत सदस्य विजय पासी व कौशल वर्मा अखिलेश वर्मा धर्मेश वर्मा सूरज वर्मा विनय वर्मा के द्वारा किया गया वहां पर उपस्थित चंद्रेश वर्मा नवाबू विशाल वर्मा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट - मो. दानिश

Post a Comment