रामनगर बीट के मालपुर में बाघ की दहशत, किया बछड़े का शिकार
लखीमपुर खीरी। रामनगर बीट में आने वाले मालपुर व जोधपुर के जंगल के तराई इलाके में एक बार फिर बाघ होने की सूचना मिलने पर वन विभाग हरकत में आ गया है। बीते कुछ दिनों के अंदर इस क्षेत्र में गाय और बछड़े का शिकार होने के बाद वहां के ग्रामीण डरे हुए हैं। ग्रामीण व वन विभाग बाघ और तेंदुए के बीच उलझ गया है, जबकि निरीक्षण और पगमार्क के आधार पर विशेषज्ञ इसे बाघ मान रहे हैं। एहतियातन क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। रामनगर बीट के मालपुर व जोधपुर के बीच में बछड़े का शिकार होने की जानकारी ग्रामीणों ने फारेस्टर कुलदीप सिंह को दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर वीट के मालपुर तथा जोधपुर के बीच रोड के किनारे गन्ने के खेत में बाघ ने लावारिस बछड़े को मौत के घाट उतार दिया है सुबह गन्ना छीलने जा रहे ग्रामीणों को गन्ने के खेत में हलचल सुनाई दी तो तुरंत वापस लौट आए और कई लोगों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे तब तक बाघ जा चुका था शोर मचाते हुए मौके पर जाकर देखा तो गन्ने के खेत में ताजा शिकार हुआ लावारिस बछड़ा मरा पडा़ मिला फोन द्वारा रामनगर फारेस्टर कुलदीप सिंह को सूचना दी गई उन्होंने मौके पर टीम भेजकर पता लगाया टीम ने बताया कि बाघ के पगचिह्न मिले हैं ग्रामीणों से सतर्कता बरतने तथा देर सबेर जंगल के किनारे के खेतों में जाने से एहतियात बरतने को कहा है।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

Post a Comment