ग्राम सभा ममरेजपुर विकासखंड कोथावां तहसील संडीला जिला हरदोई ममरेजपुर ग्राम सभा में 5 गांव आते हैं ममरेजपुर, शाहपुर , मल्लेपुर, भगतपुर, रतनपुर, ममरेजपुर में पानी टंकी बनाई गई और पांचो गांव में पाइप लाइन के लिए सर्वे भी किया गया और 4 गांव में लाइन बिछा भी दी गई।
लेकिन उसी ग्राम सभा के एक गांव रतनपुर में प्रधान और ठेकेदार की मिली भगत से रतन पुरवा में ना कोई पानी की सुविधा की गई और ना कोई पाइप लाइन बिछाई गई सिर्फ सर्वे किया गया जिससे रतनपुरा के ग्रामीण शुद्ध पेयजल पानी ना मिलने पर बहुत परेशान हैं उन्होंने अपनी समस्या जिला अधिकारी महोदय को प्रार्थना पत्र दिया और शासन प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई ग्रामीणों ने प्रधान और ठेकेदार के खिलाफ जम कर नारे बाजी करते हुए मुर्दाबाद के नारे भी लगाए मौके पर ग्रामीण मौजूद रहे बृजेश कुमार, आसाराम ,रंजीता देवी, गीता देवी, सरला देवी, आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट - मो. दानिश
द इनसाइडर न्यूज़/हरदोई


Post a Comment