भाकियू (आ) बिजुआ विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर किया प्रदर्शन
बिजुआ खीरी - शुक्रवार को बिजुआ में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने अपनी मांग को लेकर विद्युत उपकेंद्र बिजुआ का घेराव किया। जिसमें बिजली विभाग के प्रति लोगों में गुस्सा दिखा। यूनियन के पदाधिकारियों व किसानों ने बिजुआ उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला अध्यक्ष कुलवंत सिंह के नेतृत्व में उपकेंद्र में धरने पर बैठ गए। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने इस बात की सूचना अपने आला अधिकारियों को दी जिन्होंने फोन के माध्यम से आश्वासन दिया । जिला अध्यक्ष ने विद्युत विभाग को चेतावनी दी अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) जिलाउपाध्यक्ष जसवंत सिंह काफी समय से कई उच्च अधिकारियों को गोंधिया पूर्व माध्यमिक विद्यालय के ऊपर से निकली हाईवोल्टेज तार को हटाने की मांग कर रहे हैं जिसपर कुछ अधिकारियों ने 2 फरवरी का समय दिया था। लेकिन एकबार फिर वह भी दिनांक निकल गयी मगर विद्युत विभाग की तरफ से कोई कार्य नही हुआ।
बताते चले विकास खण्ड बिजुआ के ग्राम पंचायत गोंधिया में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के ऊपर से हाईवोल्टेज तार निकले हुए , वही पास में ही एक हाईवोल्टेज ट्रांसफार्मर भी रखा हुआ कई बार दुर्घटना होते होते बची है। इसी बात को लेकर 2020 से लगातार स्कूल प्रसासन उच्च अधिकारियों को ज्ञापन देकर तार हटाने की मांग कर रहा है , मगर अभी तक तार तो बदले नही बशर्ते कई उच्च अधिकारी जरूर बदले आज जब घेराव करने भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह की अगुवाई में दो दर्जन किसान नेता बिजुआ उपकेंद्र पर पहुच गए, जिसपर बिजुआ उपकेन्द्र के अभर अभियंता पलिया ने आश्वासन दिया कि रविवार को वह खम्भा लगवाकर लाइन को ऊँचा कर देंगे और जल्द ही स्टीमेट को उच्च अधिकारियों से पास करवाकर विद्यालय के ऊपर से तार हटवा लिया जाएगा, अब देखना होगा की इसबार भी मात्र ढाढस बधा रहे है उपकेंद्र के अधिकारी या सचमुच नौनिहालों के लिए कुछ कर रहे हैं।
रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल

Post a Comment