बड़ी ही धूमधाम से किया गया अफलातून संसाधन केंद्र उद्घाटन समारोह


 
सण्डीला/हरदोई - उत्तर प्रदेश राज्य के हरदोई जनपद में स्थित सोम , मुरारनगर गाँव में मेलजोल संस्था और इंडिया पेस्टीसाइड्स लिमिटेड (आई.पी. एल.) की तरफ से आर्थिक शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा, बाल अधिकार, शिक्षा तथा ग्रामीण विकास को सामने रखते हुये कार्य लगभग 1050 परिवार सहित, लगभग 1138 बच्चे, 180 युवाओ के साथ चल रहा है| इसी के साथ- साथ गांव की भौतिक सुविधा के द्रष्टी से सामुदायिक जगह पर सोलर स्ट्रीट लाईट लगाना, गांव की आंगनवाड़ी का नवीकरण करना, गांव के स्कूल के विकास के लिये खेल क्षेत्र का नवीकरण ,शौचलय आदि जैसे अन्य कई कार्य भी किये जा रहे है।

27 जनवरी और 1 फरवरी 2023 को, मेलजोल एंड इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड ने क्रमशः नानक खेड़ा और महसोना नामक समग्र सुधार कार्यक्रम में नए जोड़े गए गांव में 2 अफलाटून रिसोर्स केंद्रों का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में बच्चो ने स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया और बच्चो ,युवाओ ने अन्य प्रोग्राम भी प्रस्तुत किये।

बाद में अतिथियों को समग्र सुधार कार्यक्रम के पहले चरण में घटनाओं और गतिविधियों को दर्शाते हुए आयोजित प्रदर्शनी के लिए आमंत्रित किया गया, जिसमें मेलजोल से जुड़े युवाओं के सपनों को प्रदर्शित करने वाले अफलातून संसाधन केंद्र, वित्तीय साक्षरता, अक्षरमित्र और ड्रीम बोर्ड के लघुचित्र भी शामिल थे। इसके साथ कार्यक्रम के पिछले एक वर्ष में विभिन्न गतिविधियों पर वृत्तचित्र भी दिखाया गया।  अतिथियों ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और युवाओं के लिए उत्साहजनक शब्द भी साझा किए।

प्रधान महसोना, इंडिया पेस्टिसाइड लिमिटेड से डॉ. अजय भटनागर, प्रणय पेंढारकर, नीरज श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा तथा अन्य अतिथियो ने  उपस्थित रहकर इस कार्यक्रम की शोभा बढाई | इस उद्घाटन समारोह में मेलजोल की तरफ से मुंबई के प्रधान कार्यालय से वरिष्ठ संचालन प्रबंधक नागसेन खडसे, हरदोई टीम प्रोग्राम मैनेजर डा. कांतिका यादव साथ ही टीम से अतुल कुमार , श्रद्धा राठौर, विवेक , सीता देवी , वर्तिका कटियार  सभी उपस्तिथ थे | इसी के साथ साथ बच्चो ,युवाओ ,ग्राम वासियों ने इस कार्यक्रम का आनन्द लिया।

रिपोर्ट - विवेक राठौर

Post a Comment

Previous Post Next Post