बरेली: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवारों को हुई मौत

खबर जनपद बरेली से दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवारों को हुई मौत

आपको बताते चलें कि फरीदपुर से बीसलपुर मार्ग पर शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार 3 को काल ने अपना निवाला बना लिया और तीनों जातकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजनों के घरों में कोहराम मच गया पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

शुक्रवार को नगर के बीसलपुर रोड पर सुबह समय लगभग 9:30 बजे ग्राम ढकनी निवासी नितिन उर्फ शिवांशु पुत्र सतीश चंद्र उम्र लगभग 20 वर्ष व रविंद्र उर्फ सनी पुत्र सूरजपाल उम्र लगभग 20 वर्ष सुबह समय लगभग 8:30 बजे अपने गांव से फरीदपुर के लिए चला तभी शिवांशु सनी की  बाइक पर सवार हो कर ढकनी से फरीदपुर आ रहे थे तभी धर्मेंद्र गैस एजेंसी के सामने पहुंचे ही थे।  कि बीसलपुर की तरफ जा रही पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को हुई परिजन भी रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए घटना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पीएम के लिए बरेली भेज दिया। पिकअप गाड़ी को पुलिस थाने ले आई चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

वहीं दूसरी घटना साटा वाली पुलिया के आगे इसी रोड पर चाहरपुर मोड़ के पास काली माता मंदिर के समीप पेट्रोल पंप के सामने बीसलपुर से तेज रफ्तार से आ रही डग्गामार बस से बाइक सवार जाकिर अली पुत्र इब्ने अली उम्र 30 वर्ष निवासी मोहल्ला मिर्धान फरीदपुर को सामने की टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सबार जाकिर की मौके पर ही मौत हो गई है मौके पर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डला रही 112 नं तैनात पुलिस टीम ने अपनी होशियारी का परिचय देते हुए तुरन्त बस को रुकवा लिया एवं चालक व परिचालक बस छोड कर भाग गए। 

शुक्रवार को जाकिर अली पुत्र इब्ने अली उम्र 30 वर्ष निवासी मोहल्ला मिर्धान फरीदपुर से अपनी वाइफ से बीसलपुर की तरफ जा रहे थे उनकी बाइक जैसे ही काली माता मंदिर पेट्रोल पंप के सामने पहुंची बीसलपुर की तरफ से आ रही डग्गामार बस में उनकी वाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोहम्मद जाकिर अली की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया और पुलिस ने डग्गामार बस को अपने कब्जे में लेकर पेट्रोल पंप पर ही खड़ा करा दिया बस चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। जबकि मृतक जाकिर अली पुत्र इब्ने अली रामपुर के रायगढ़ में संविदा कर्मी है उसके 3 पुत्रीया है। जाकिर अली की अचानक सड़क हादसे मैं हुई मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। 

बरेली से ब्यूरो चीफ आचार्य संजीव कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
      

Post a Comment

Previous Post Next Post