अतायस्तगंज व मुसाखाड़ में चौपाल का हुआ आयोजन, खानापूर्ति तक सिमटी जन चौपाल



शहाबगंज/इलिया-प्रशासन आप के द्वार कार्यक्रम के तहत अतायस्तगंज के मुरकौल गांव व मुसाखाड़ में जनचौपाल का आयोजन किया गया। लेकिन जन चौपाल जैसे -जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे ही अधिकारियों व ग्रामीणों की रुचि गायब होती जा रही है।जिसका परिणाम खानापूर्ति के रुम में दिखाई दे रहा है। 




शुक्रवार को आयोजित जन चौपाल में शासन द्वारा जनहित में चलाई जा रही योजनाओं का स्टाल लगाकर ग्रामीणों को जानकारी उपलब्ध कराई गईं। लेकिन जन चौपाल में पड़ने वाले प्रार्थना पत्रों पर कोई सुनवाई नहीं होने से आमजन की रुचि घटती जा रही है। चौपाल में न ही तहसील स्तर का नहीं ब्लाक का कोई सक्षम अधिकारी नहीं पहुंचा।वही एडीओ लोगों ने ही चौपाल की जिम्मेदारी संभालते नजर आये।इस दौरान एडीओ पंचायत अरविन्द सिंह, ग्रामप्रधान लक्ष्मी यादव, मिथिलेश देवी,एडीओ अनिल पटेल, जैनेन्द्र कुमार राव, अनिल सिंह,अजय कुमार सचिव चन्द्रबली सिंह, राजेन्द्र भारती, लालमनि देवी सहित आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट - रतनेश यादव चंदौली 



 

Post a Comment

Previous Post Next Post