बिजली चोरी रोकने के लिए विजीलेंस टीम ने की छापा मारी


बिजुआ खीरी - विकास खण्ड बिजुआ में बिजली विजीलेंस विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए राधनपुरवा, अम्बरपुरवा, पडरिया तुला,दरियाबाद में सघन जाँच की। इसमे 12 जगहों पर चेकिंग की गई। 6 लोगो पर एफआईआर दर्ज कराई गई। दो जगह अनियमितताएं मिली। जिन्हें दुरुस्त करने के लिए समय दिया गया। दो जगह में मीटर नही लगे मिले जिन्हें जल्द मीटर लगवाने की चेतावनी दी गयी। वही कुछ जगह पर सब कुछ ठीकठाक मिला।

 बिजली विजीलेंस के जैई अर्जुन सिंह ने बताया कि मालपुर फीडर पर लगातार लाइन लास हो रहा है। इसलिए विजीलेंस टीम को लगाया गया है। जो लगातार चेकिंग अभियान चलाएंगी। छापा डालने वाली विजीलेंस टीम मै प्रभारी प्रवर्तन दल अशोक कुमार गौड़,जेई विजीलेंस अर्जुन सिंह, हेडकांस्टेबल राजेश कुमार,हेडकांस्टेबल जगदीश कुमार,हेडकांस्टेबल अशोक कुमार,कांस्टेबल सुधीर कुमार,मौजूद रहे।

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल 

Post a Comment

Previous Post Next Post