जल्द ठीक होगे खराब वाटर मोटर, आमजन को नही होगी पानी की कोई परेशानी-अधिशाषी अधिकारी गुंजन गुप्ता



लखीमपुर खीरी - मोहम्मदी खीरी नगर के कुछ मोहल्लों मे पानी सप्लाई करने बाले मोटर फुक जाने पर आमजन को हो रही परेशानी की सूचना मिलने पर अधिशासी अधिकारी गुंजन गुप्ता ने बताया कि आप द्वारा जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल प्रभाव से खराब मोटरो को सही कराया जा रहा है, जिसने बाल्मीकि बस्ती, मंडी गेट ,शुकलापुर सहित धनेशा मोहल्ला के मोटरो को तत्काल प्रभाव से सही करने के निर्देश पानी आपरेटर को दिए गए हैं।

जल्द ही आमजन को पानी मिलने लगेगा, वही एक सवाल के जवाब मे अधिशाषी अधिकारी गुंजन गुप्ता ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर के चिन्हित स्थानों पर आज शाम से अलाव की व्यवस्था की जा रही है ,जिसमें अलाव प्रभारी शिवम भदौरिया को निर्देशित किया गया है, पानी के बहाव की शिकायत मिलने पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सभी मोटरों पर डिवाइजर ऑटोमेटिक वाटर कंट्रोलर लगाने के लिए निर्देशित किया जा रहा है, जिससे बेवजह पानी का दुरुपयोग नही हो पाऐगा।

रिपोर्ट - नागेंद्र प्रताप शुक्ल 

Post a Comment

Previous Post Next Post