धूमधाम से मनाई गयी संत रविदास की जयंती


शहाबगंज/चंदौली - संत रविदास जी की 645 वीं जयंती क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। 

इस दौरान रविदास जी की प्रतिमा पंडालों में स्थापित कर भजन कीर्तन किया गया। वही संध्या समय मूर्ति के साथ प्रभात फेरी भी निकाल मूर्ति विसर्जित कर दी गयी। इस दौरान चारों तरफ रविदास जी के दोहे, चौपाइयों की धूम मची रही ।संत रविदास ने कहा था कि मन चंगा त कठौती में गंगा यानी जिस व्यक्ति का मन सबसे पवित्र है उसके अंदर भगवान वास करते हैं इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने मन को पवित्र रखना चाहिए।

बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए कार्य करते रहना चाहिए। क्योंकि समाज में कोई छोटा बड़ा नहीं है सभी व्यक्ति एक ही जीव से निर्मित होकर दुनिया में आये और उसके बाद ऊंच-नीच विभिन्न धर्म संप्रदाय में बट गए इसलिए हम सभी लोगों को सच्चे मन से मात्र एक ईश्वर की आराधना करनी चाहिए जिससे सर्व समाज का कल्याण हो। इस दौरान सारिंगपुर, शहाबगंज ,पड़रिया, रसिया, तियरा, मुरकौल बजनपुरा, कीड़ीहिरा सहित दर्जनों गांव में स्थापित रविदास जी की मूर्ति के पास पूजा अर्चना की गई गांधीनगर में संत रविदास की मनोहर झांकी निकाली गई चारों तरफ भक्ति में वातावरण रहा इस अवसर पर   क्षेत्र में स्थापित पूजा स्थलों का भ्रमण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

रिपोर्ट - रतनेश यादव चंदौली 

Post a Comment

Previous Post Next Post