शिवभक्तो का मुरीद बन उनकी सेवा में जुटा यूपी पुलिस का एक मुस्लिम इंस्पेक्टर
इटावा:- महाशिवरात्रि पर उत्तर प्रदेश के इटावा में महाभारत कालीन सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक भारेश्वर मंदिर पर शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है । अपने हाथों में कांवर लेकर के शिव भक्त बड़ी तादात में भारेश्वर मंदिर पहुंच रहे है । भरेह थाने में तैनात स्पेक्टर मोहम्मद कामिल शिव भक्तों की सेवा में लगे हुए है।
महाभारत कालीन सभ्यता से जुड़े उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित ऐतिहासिक भारेश्वर मंदिर
से हो तस्वीर सामने आई है उसने सांप्रदायिक सद्भाव की एक नई मिसाल पेश की है । बड़ी तादात में शिव भक्त कावड़ लेकर के पहुंच रहे हैं जिनको भरेह प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल अपने हाथों से दूध पानी और चाय बांट रहे है इससे पूर्व सिविल लाइन थाना और कोतवाली में तैनाती के दौरान मो कामिल के नवरात्रि पर कन्या भोज समेत अन्य हिन्दू त्योहारों में उनका ये भक्ति भाव हमेशा देखा जाता रहा है।
रिपोर्ट -संजीव बदरिया ब्यूरो चीफ इटावा


Post a Comment